Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : दुर्गा पूजा में विधि व्यवस्था को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

Sahibganj : समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त राम निवास की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा व दशहरा के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर 24 सितंबर को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. डीसी रामनिवास यादव व एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने संबंधित थाना प्रभारी, बीडीओ, सीओ और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को पूजा समितियों को प्रशासनिक गाइडलाइन से अवगत कराने को कहा. बैठक में पूर्व में दुर्गा पूजा के दौरान हुई घटनाओं की जानकारी ली गई. साथ ही थाना क्षेत्रों में लाइसेंसी और गैर लाइसेंसी पंडालों का ब्योरा मांगा गया. पूजा समितियों से फ़ायर सेफ्टी मेज़र सुनिश्चित करवाने को कहा गया. पंडाल के बाहर पार्किंग की कारगर व्यवस्था पर भी ज़ोर दिया गया. विसर्जन के दौरान रूट मैप की जानकारी पहले से देने को कहा गया. साथ ही पूजा के दौरान किसी तरह के अश्लील और भड़काऊ गाने ना बजाने की हिदायत भी दी गई. एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने संबंधित थाना प्रभारी, सीओ व बीडीओ को आपस में समन्वय बनाने पर विशेष ज़ोर दिया. सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश देते हुए एसपी ने कहा कि उन्माद पैदा करने वाले पोस्ट, तस्वीर या कंटेंट दिखने पर तत्काल एक्शन लिया जाएगा. बैठक में डीसी राम निवास यादव, एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार, नजारत उप समाहर्ता मिथिलेश झा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर साहिबगंज राहुल जी आनंद जी, डीएसपी राजेंद्र दुबे, डीएमओ विभूति कुमार, एसडीपीओ, संबंधित सीओ, बीडीओ व संबंधित थाना प्रभारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-details-of-actions-given-in-the-meeting-of-the-mining-task-force/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : खनन टास्क फोर्स की बैठक में कार्रवाईयों का दिया गया ब्योरा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही