Search

साहिबगंज: डीसी की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फ़ोर्स की बैठक

Sahibganj: समाहरणालय में डीसी राम निवास यादव की अध्यक्षता में 13 मई को जिला खनन टास्क फ़ोर्स की बैठक हुई. डीसी ने विभिन्न क्षेत्रों से अवैध खनन पर प्राप्त शिकायत की जांच करने का निर्देश दिया. बिना तिरपाल ढ़के ट्रकों को नियमित रूप से जांच कर एनजीटी न्यायालय से पारित आदेश का अनुपालन करने को कहा. अवैध खनन व परिवहन में टास्क फोर्स के सदस्यों को संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान सघन स्तर पर चलाने को कहा. रिसोड़ मोड़, बरहरवा मिर्जाचौकी व कोटलपोखर स्थित अस्थाई चेकनाका पर समय-समय पर छापेमारी करने का निर्देश दिया. डीएमओ विभूति कुमार व सीओ रमेश चंद्र मुंडा ने अवैध खनन व परिवहन की जांच करते हुए 55 जगहों का छापेमारी कर 04 वाहन, 05 क्रशर मशीन व 4000 घनफीट बालू जप्त कर प्राथमिकी दर्ज किया है. 18 अप्रैल को मंडरो अंचल के गुट्टीबेड़ा में एक अवैध खननकर्त्ता व 04 वाहन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी. मौके पर डीएफओ मनीष तिवारी, डीएसपी राजेंद्र दुबे, डीटीओ संतोष गर्ग, एसडीओ सदर राहुल जी आनंद जी, एसडीओ राजमहल रोशन साह, सभी एसडीपीओ, सभी थाना प्रभारी, सभी सीओ,ईई विधुत प्रमंडल आदि ऑनलाइन माध्यम जुड़े रहे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=634880&action=edit">यह

भी पढ़ें:साहिबगंज: ऐतिहासिक सिंधी दलान व मोती झरना का होगा जीर्णोद्धार : डीसी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp