Search

 
 
 

साहिबगंज : अवैध खनन के ख़िलाफ़ एक्शन में रहेगी जिला खनन टास्क फोर्स

 
Sahibganj : उपायुक्त राम निवास यादव ने समाहरणालय स्थित सभागार में 6 अगस्त को संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, सभी थाना प्रभारी एसडीपीओ, बीडीओ और सीओ के साथ वर्चुअल माध्यम से जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक की. बैठक के दौरान डीसी ने पिछले एक महीने में खनन टास्क फोर्स की कार्रवाईयों को लेकर संबंधित अधीकारियों की सराहना की. अवैध खनन व परिवहन के ख़िलाफ़ एक्शन रहेगा ज़ारी डीसी ने विभिन्न क्षेत्रों से अवैध खनन पर मिली शिकायतों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की. शिकायतों पर पुलिस पदाधिकारियों के साथ समन्वय बनाते हुए त्वरित एक्शन लेने को कहा गया. बैठक में ओवरलोड ट्रकों की जांच से संबंधित रिपोर्ट की समीक्षा भी की गई. रात्रि में चलाए गए अवैध छापामारी अभियान की समीक्षा भी की गई. उपायुक्त ने कहा कि अवैध खनन और अवैध परिवहन के छापेमारी में जिला स्तर पर गठित खनन टास्क फोर्स के सभी सदस्यों को एक साथ संयुक्त रूप से छापेमारी करनी है. डीसी ने ने रिसोड मोड़, बरहरवा मिर्जाचौकी और कोटलपोखर में स्थित अस्थाई चेक नाका पर अवैध परिवहन की रोकथाम को लेकर समय-समय पर छापेमारी करने का निर्देश दिया गया. साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी से भी मानकों के खिलाफ चल रहे क्रशर प्लांट से संबंधित रिपोर्ट और की गई कार्रवाई की समीक्षा की. पुलिस अधीक्षक, वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी संबंधित कार्यपालक अभियंता व अन्य पुलिस पदाधिकारी समाहरणालय सभागार में उपस्थित रह कर बैठक में शामिल हुए. यह">https://lagatar.in/sahibganj-civil-surgeon-held-a-meeting-with-all-moics-and-personnel/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : सिविल सर्जन ने सभी एमओआईसी व कर्मियों के साथ की बैठक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही