Search

 
 
 

साहिबगंज : प्रमंडलीय आयुक्त ने की विकास योजनाओं की समीक्षा

 
बैठक में उपायुक्त की मौजूदगी में अधिकारियों ने दी कार्य प्रगति की जानकारी
Sahibganj : संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त लालचंद दादेल ने 25 अगस्त को साहिबगंज ज़िले में क्षेत्र भ्रमण कर समीक्षात्मक बैठक की. उन्होंने समाहरणालय के सभागार में बैठक कर विकास योजनाओं की विभागवार समीक्षा की. बताया गया कि नमामि गंगे परियोजना में राजमहल में 11 घाट व साहिबगंज में 5 घाट बनवाए गए हैं. दोनों जगह सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाए गए हैं. सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का कार्य प्रगति पर है. आयुक्त को बताया गया कि लक्ष्य अनुरूप 91.06% राजस्व संग्रहण किया जा चुका है. आयुक्त ने नीलाम पत्र वादों के तत्काल निस्तारण का निर्देश दिया.

गंगा पुल के 46 पिलर में 44 का हो गया है फाउंडेशन

मौके पर उपायुक्त राम निवास यादव ने बताया कि गंगा पर 21.66 किमी लंबा पुल का कार्य जारी है. इसके 46 पिलर में 44 के फाउंडेशन कार्य पूर्ण हो गया है. इसके लिए 06 किलोमीटर फ्लैंक भी बनाया जा रहा है. संबंधित अभियंता ने बताया कि नवंबर 2024 तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य है. मल्टी मोडल टर्मिनल निर्माण के फर्स्ट पेज का कार्य पूर्ण हो गया है, जबकि सेकंड पेज का कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है. इसके अप्रोच पर के लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य चल रहा है. उपायुक्त ने बताया कि मिर्जाचौकी फरक्का पथ का 14 किलोमीटर तक निर्माण हो चुका है, यह कार्य मार्च 2024 तक पूर्ण हो जाएगा. इस क्रम में आयुक्त ने वरीय पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में विकास कार्य एवं राजस्व संग्रहण संतोषजनक है. जो कार्य निर्माणाधीन हैं उन्हें समय पर पूर्ण करें साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें. बैठक में आयुक्त के सचिव जुगनू मिंज, एसी विनय मिश्र, निदेशक आईटीडीए सुनील कुमार सिंह, साहिबगंज एसडीओ राहुलजी आनंदजी, राजमहल एसडीओ रौशन  कुमार साह सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता व अन्य अधिकारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-thieves-challenged-the-police-then-hit-the-bike/">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : पुलिस को चोरों ने दी चुनौती, फिर टपाई बाइक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही