Search

 
 
 

साहिबगंज : सड़क सुरक्षा के प्रति डीएल व एलएल आवेदकों को किया जागरूक

 
सुरक्षित यातायात नियमों की दी गई जानकारी
Sahibganj : उपायुक्त राम निवास यादव के निर्देश पर जिला परिवहन कार्यालय में 6 जुलाई को डीएल (ड्राइविंग लाइसेंस) और एलएल (लर्निंग लाइसेंस) आवेदकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया. आवेदकों को सिर में हेलमेट पहन कर और सीट बेल्ट बांधकर वाहन चलाने की नसीहत दी गई. बताया गया कि ड्राइविंग के दौरान हेलमेट और सीटबेल्ट का इस्तेमाल करने से दुर्घटना को टाला जा सकता है. सड़क दुर्घटना के कारण और इससे बचने के तरीके समेत वाहन चलाते समय कोई चालक दुर्घटनाग्रस्त हो जाए तो उसे कैसे बचाया जा सकता है, इसकी जानकारी भी दी गई? आवेदकों से कहा गया कि नशा का सेवन कर वाहन न चलाए. ऐसा करने पर यह जानलेवा साबित हो सकता है. वाहन चलाते समय स्पीड ब्रेकर, गति सीमा और साइन बोर्ड का ध्यान रखने को कहा गया. सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट का भी वितरण किया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=689322&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : मालदा डीआरएम ने साहिबगंज स्टेशन क्षेत्र का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही