Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ईडी ऑफिस पहुंचे साहिबगंज डीएमओ, हो रही पूछताछ

Advertisement
Advertisement
Ranchi : आईएएस पूजा सिंघल प्रकरण में ईडी लगातार पूछताछ कर रही है. इसी क्रम में साहिबगंज डीएमओ विभूति कुमार सोमवार को एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी ऑफिस पहुंचे हैं. जहां ईडी की टीम विभूति कुमार से पूछताछ शुरू कर दी है. गौरतलब है कि इससे पहले 16 मई को ईडी ने समन जारी कर विभूति कुमार को पूछताछ के लिए बुलाया था. तब  बेटी की शादी का हवाला देकर वह एजेंसी के समक्ष हाजिर नहीं हुये थे. ( पूजा">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/ranchi/">पूजा

सिंघल से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
) इसे भी पढ़ें - पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-prisoner-hanged-in-hiranpur-police-station-was-arrested-on-sunday/">पाकुड़

: हिरणपुर थाना में कैदी ने लगायी फांसी, रविवार को किया गया था गिरफ्तार

अवैध खनन के कारोबार पर पंकज मिश्रा का पूर्ण नियंत्रण है

राज्य में अवैध खनन के जरिये करोड़ों के कारोबार के खुलासे के बाद नया तथ्य सामने आया है. ईडी ने बीते दिन दुमका के डीएमओ कृष्णचंद्र किस्कू और पाकुड़ के डीएमओ प्रदीप कुमार साह से पूछताछ की थी. ईडी सूत्रों की मानें तो दोनों डीएमओ ने पूछताछ में बताया था कि संताल में अवैध खनन के कारोबार पर पंकज मिश्रा का पूर्ण नियंत्रण है. पंकज ने अपने व रिश्तेदारों के नाम पर साहिबगंज में खनन पट्टा लिया है. इसे भी पढ़ें - साहिबगंज">https://lagatar.in/jharkhand-news-sahibganj-zilla-parishad-candidate-was-campaigning-with-arms-video-viral-seven-weapons-seized/">साहिबगंज

: जिला परिषद उम्मीदवार हथियार के साथ कर रहा था चुनाव प्रचार, वीडियो वायरल, सात हथियार जब्त

साहिबगंज डीएमओ के आने का था इंतजार

दोनों डीएमओ ने अपने बयान में पंकज मिश्रा की भूमिका बतायी थी. जांच में यह बात सामने आयी है कि साहिबगंज डीएमओ विभूति कुमार भारी रकम पूजा सिंघल तक पहुंचाते थे. साथ ही पंकज मिश्रा समेत कई अन्य को उन्होंने खनन पट्टा दिया है. ईडी ने विभूति कुमार को पूछताछ के लिए नोटिस किया था, पर 17 मई को बेटी की शादी की वजह से वह हाजिर नहीं हो पाये. ईडी अधिकारियों को उम्मीद थी कि वह 20 या 21 मई को एजेंसी के सामने हाजिर होंगे, लेकिन वो हाजिर नहीं हुए थे. जिसके बाद वो सोमवार को ईडी ऑफिस पहुंचे है. इसे भी पढ़ें - केंद्र">https://lagatar.in/after-the-center-the-maharashtra-government-has-also-reduced-vat-on-petrol-and-diesel-three-states-have-reduced-the-tax/">केंद्र

के बाद महाराष्ट्र सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल पर घटाया वैट, तीन राज्य कर चुके हैं टैक्स में कटौती [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही