Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : डॉक्टर चन्द्रशेखर प्रसाद बनें एसकेएमयू के साहिबगंज ईकाई के शिक्षक संघ के अध्यक्ष

Advertisement
Advertisement
Sahibganj : डॉक्टर चन्द्रशेखर प्रसाद सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के साहिबगंज इकाई के अध्य्क्ष निर्वाचित हुए हैं. 3 अगस्त को साहिबगंज कॉलेज के शिक्षक कक्ष में वरीय शिक्षक डॉ मीरा चौधरी की अध्यक्षता में संघ की बैठक हुई. जहां डॉ चन्द्रशेखर प्रसाद को संघ के साहिबगंज ईकाई का अध्यक्ष चुना गया. डॉ रणजीत कुमार सिंह सचिव और और डॉ शिवानंद अवस्थी कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए. अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद डॉ चन्द्रशेखर प्रसाद ने कहा कि शिक्षक हित को सर्वोपरी रखते हुए संघ में एकता, एकजुटता और संघ को सशक्त किया जाएगा. शिक्षको की आपसी सहमति और सहयोग के आधार पर ही विश्वविद्यालय और राज्य सरकार तक शिक्षक की समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद करेंगे. बैठक में शिक्षको ने पीएचडी वेतन वृद्धि, प्रोन्नति, एजीपी का लाभ, बकाया राशि का भुगतान, पुरानी पेंशन योजना सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की. चर्चा में डॉ यश राज सिंह, डॉ ध्रुव ज्योति कु सिंह, डॉ सिदाम सिंह मुंडा, डॉ राजीव कुमार सिंह, डॉ अनूप कुमार साह, डॉ शिवानंद अवस्थी, प्रो मनोज  कुमार गुप्ता, डॉ अनिल कुमार ,प्रो मरियम हेंब्रम,  डॉ शोभा मुर्मू, प्रो सोनू कुमार साहू, प्रो फोदो सोरेन, प्रो वसीम राजा आदि ने हिस्सा लिया. यह">https://lagatar.in/sahibganj-rajesh-kumar-paswan-took-over-as-the-28th-dse-of-the-district/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : जिले के 28 वें डीएसई के तौर पर राजेश कुमार पासवान ने संभाला पदभार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही