Search

साहिबगंज : चंपापहाड़ गांव में पेयजल संकट, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Sahibganj : साहिबगंज जिले के बोरियो प्रखंड अंतर्गत चंपापहाड़ के ग्रामीणों ने 28 जून को पेयजल समस्या को लेकर बोरियो-साहिबगंज मुख्य सड़क मार्ग चंपापहाड़ के निकट बांस लगाकर जाम कर दिया. घंटों सड़क जाम रहने से यातायात की समस्या उत्पन्न हो गई. सड़क के दोनों किनारे बाहनों की लंबी कतारें लग गई. वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहे. ग्रामीणों के अनुसार इस गांव में पेयजल की समस्या है. पीने का पानी ग्रामीण झरना से लाते थे. भीषण गर्मी में वह भी सूख चुका है. गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है. हालांकि ग्रामीणों ने सड़क जाम करने की पूर्व सूचना 27 जून को उपायुक्त कार्यालय को दी थी. सड़क जाम की खबर पाकर बोरियो बीडीओ टुडू दिलीप, इंस्पेक्टर राजेश कुमार, थाना प्रभारी निरंजन कच्छप सदलबल सड़क जाम वाले जगह पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर सड़क पर से हटाया. जाम हटने के बाद बीडीओ, थाना प्रभारी व  इंस्पेक्टर ने ग्रामीणों से वार्ता कर गांव में पेयजल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. ग्रामीणों के मुताबिक गांव में पहले से जलमीनार बनकर तैयार है. इसमें पानी चढ़ाने के लिए बोरिंग गाड़ा गया, लेकिन जलमीनार में आजतक पानी नहीं चढ़ा. मौके पर मुखिया केशी पहाड़िन, बदरी पहाड़िया, डंडो पहाड़िया, मुकरी पहाड़िन, चीगो पहाड़िया, शंकर पहाड़िया, लोलो पहाड़िया, दिलीप पहाड़िया, गांगू पहाड़िया, गुलो पहाड़िया समेत पेयजल विभाग के कई पदाधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=682521&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : जेल में बंदी महिलाओं की सुविधा का रखें विशेष ध्यान : महिला आयोग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//