Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : ट्रैक्टर इंजन के बीच दबने से चालक की मौत

Sahibganj : बोरियो थाना क्षेत्र के खिजुरिया-केंदुआ सड़क मार्ग पर 13 फरवरी को ट्रैक्टर इंजन के बीच दबकर उसी ट्रैक्टर के चालक की मौत हो गई. ट्रैक्टर संख्या जेएच 18 जी 2849 डस्ट लेकर केंदुआ गांव जा रहा था. केंदुआ गांव के समीप ढ़लान पर चढ़ते समय ट्रैक्टर का अगला हिस्सा अचानक उठ गया. चालक जब तक छलांग लगाता तब तक इंजन और ट्रैक्टर के पीछे लगी ट्रॉली से दबकर उसकी मौत हो गई. उसका शव इंजन और ट्रॉली के बीच फंसा था. मृत चालक का नाम बांझी बाजार निवासी संजय रजवार (20) के रूप है. खबर पाकर एएसआई बीरबल यादव सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और इंजन और ट्रॉली के बीच दबे चालक के शव को निकाला. पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल साहिबगंज भेज दिया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=552232&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : कृषि विधेयक के खिलाफ चेंबर ने कृषि मंत्री का पुतला फूंका [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही