Search

 
 
 

साहिबगंज : बोरियो में आयोजित गुरु गोष्ठी में डीएसई ने शिक्षकों को पढ़ाया आदर्श गुरु होने का पाठ

 
Sahibganj : बोरियो प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूल में 6 अगस्त को शिक्षकों की गुरू गोष्ठी आयोजित की गई. गोष्ठी में जिला शिक्षा अधीक्षक राजेश कुमार पासवान बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. डीएसई ने गोष्ठी में उपस्थित शिक्षकों को संबोधित किया. साथ ही कई जरूरी दिशानिर्देश देते हुए मार्गदर्शन किया. लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी - डीएसई डीएसई ने शिक्षकों से बच्चों को अपने बच्चे जैसा समझते हुए पढ़ाने का आग्रह किया. साथ ही सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का हर हाल में लाभ बच्चों को देने पर ज़ोर दिया. उन्होनें कहा कि बच्चों के साथ लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. ऐसे शिक्षकों को बख्शा नहीं जाएगा. बर्खास्तगी के साथ एफआईआर भी दर्ज होगी. डीएसई ने कहा कि शिक्षक समय पर स्कूल जाएं. नियमित मेन्यू के अनूसार मध्यान भोजन का संचालन करें. गुरू गोष्ठी में विद्यालय विकास अनुदान की उपयोगिता, बायोमैट्रिक उपस्थिति, एमडीएम आदि की समीक्षा की गई. मौके पर एपीओ राजेश कुमार, बीपीओ मनीष कुमार, मो. खालिद हुसैन, बीआरपी आशुतोष कुमार, रामजीत मुर्मू, सीआरपी सुल्तान आलम, ईश्वर पंडित, संजीव कुमार, राजेश सिन्हा, अनुज कुमार आदि थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-endowment-of-palshgachi-piyarpur-ferrighat-highest-postage-of-31-lakh-7-thousand/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : पालशगाछी-पियारपुर फेरीघाट की हुई बंदोबस्ती, 31 लाख 7 हज़ार की लगी सबसे ऊंची डाक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही