Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : हड़ताल से सदर अस्पताल की व्यवस्था चरमराई, बैरंग लौट रहे मरीज़

Sahibganj : स्थायीकरण की मांग को लेकर अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी गुरुवार को भी सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर धरना पर बैठे रहे. जिला के सभी एएनएम, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट व पारा चिकित्सा कर्मी 17 जनवरी से हड़ताल पर हैं. [caption id="attachment_531578" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/SADAR-ASPATAL-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> हड़ताल के कारंण वीरान पड़ा सदर अस्पताल[/caption] बोरियो प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्र के एएनएम सेफाल सोरेन ने बताया कि जिला सदर अस्पताल साहिबगंज में एएनएम, जीएनएम, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट एवं पारा चिकित्सा कर्मी मिलाकर कुल 350 कर्मचारी हड़ताल पर हैं. उन्होंने कहा कि अगर सरकार हमारी मांगे पूरी नही करती है, तो सभी अनुबंध पारा चिकित्सा कर्मी 24 जनवरी से आमरण अनशन पर चले जायेंगे. [caption id="attachment_531579" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/SADAR-ASPATAL-MARIJ-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> सदर अस्पताल में इंतज़ार में बैठे परेशान मरीज़[/caption] स्वास्थ्यकर्मियों के हड़ताल के कारण टीबी विभाग, एक्स-रे, टीकाकरण, वैक्सीनेशन, ओटी, नेत्र जांच, लैब टेक्नीशियन, आरएमटीसी, मलेरिया, फाइलेरिया, टीईटीसी, एड्स, फार्मेसी सहित कई विभागों में जांच कराने आ रहे मरीजों को बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है. वही साहिबगंज सदर अस्पताल प्रबंधन के पास भी इस समस्या का कोई वैकल्पिक व्यवस्था नही है. साहिबगंज सिविल सर्जन डॉक्टर रामदेव पासवान से फोन पर संपर्क करने की कौशिक की गई, मगर संपर्क नही हो पाया. धरना में एएनएम संघ की अध्यक्ष बबिता कुमारी, मो.अजहर, शंभू झा, श्वेतांबर कुमार, विजय यादव, मो.इमरान, आरती सिन्हा, अन्ना मुर्मू, शबनम कुमारी, क्रिस्टीना सहित अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-according-to-the-population-of-2022-survey-and-entry-instructions-in-the-summer-campaign/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : 2022 की जनसंख्या के अनुसार सर्वे कर समर अभियान में इंट्री का निर्देश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही