Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : आलोक रंजन के दो पत्थर खदानों की ईडी व एनजीटी की टीम ने की मापी

Sahibganj : ईडी व एनजीटी की संयुक्त टीम ने 6 अप्रैल को पत्थर व्यवसाई आलोक रंजन के दो खदानों की मापी ड्रोन कैमरे की निगरानी में की. टीम सबसे पहले सड़क मार्ग से आलोक रंजन के दामिन भिठ्ठा मौजे में स्थित चूहा पहाड़ खदान की मापी की. इसके बाद वहां से निकलकर जिलेबिया घाटी स्थित खदान में मापी करने पहुंची. यह खदान भी आलोक रंजन का ही है. टीम के साथ जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार, मंडरो अंचलाधिकारी रमेश चंद्र मुंडा, वन विभाग के रेंजर जितेंद्र दुबे भी साथ में गए थे. टीम की अगुवाई ईडी के झारखंड प्रभारी ऋषिकेश पांडेय और एनजीटी के संथालपरगना सेक्शन इंचार्ज राजीव कुमार सिन्हा समेत अन्य ने की. बता दें कि वर्ष 2022 के 8 जुलाई से ईडी की टीम साहिबगंज जिले में लगातार छापेमारी कर रही है. टीम अब तक लगभग डेढ़ दर्जन लोगों के ठिकाने पर छापेमारी कर मनी लॉन्ड्रिंग व अवैध खनन समेत अन्य मामलों में करीब एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा चुकी है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=600204&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, पुलिस ने शव किया बरामद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही