Search

 
 
 

साहिबगंज : चौथे दिन भी एक्शन में ईडी, टिंकल भगत, पतरु सिंह और राजेश जयसवाल के खदानों की मापी

 
Sahibganj : साहिबगंज ज़िले के मंडरो प्रखण्ड में अवैध पत्थर खनन और परिवहन की जांच कर रही ईडी टीम 28 जुलाई को चौथे दिन भी एक्शन में दिखी. पत्थर खदान की मापी के लिए जांच में ड्रोन कैमरा की मदद ली गई. बारिश की वजह से रास्ता कीचड़मय में हो जाने के कारण ईडी के अधिकारी पैदल ही खदानों तक पहुंचे. दुर्गम इलाका होने और नेटवर्क ना होने से ईडी के अधिकारियों को थोड़ी परेशानी भी हुई. मिर्जाचौकी में चौथे दिन दामिन भीठा और सुंदरे मौजा में संचालित टिंकल भगत, पतरु सिंह और राजेश जयसवाल के पत्थर खदान की जांच और मापी करवाई. इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद के पकड़िया मौजा स्थित शिव शक्ति इंटरप्राइजेज पत्थर खदान की भी जांच की. साथ ही मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के गिलामारी मौजा स्थित पत्थर खदान महाकाल स्टोन वर्क्स की भी मापी और जांच की गई. ईडी के सवालों का जवाब ना दे सकें डीएमओ जांच के दौरान ईडी की टीम ने सहिबगंज डीएमओ विभूति कुमार से सवाल किया कि लीज क्षेत्र से अगर अधिक क्षेत्र में खनन हुआ है तो क्या आप उस पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करेंगे. जांच के दौरान ईडी के अधिकारियों को कई अवैध खदान मिले. जब इस अवैध पत्थर खदान के बारे में साहिबगंज डीएमओ विभूति कुमार से पूछा गया कि इन मौजा में इतने सारे जो अवैध माइनिंग हो रही है, क्या आपने कभी इस पर रिपोर्ट दी है, तो इसका जवाब देने में डीएमओ असमर्थ दिखे. ईडी की कार्रवाई देर शाम तक जारी रही. ईडी की स कार्रवाई से इलाके के पत्थर खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-mining-task-force-sealed-two-crushers-and-mines-doing-illegal-mining-in-taljhari/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : तालझारी में खनन टास्क फोर्स ने अवैध खनन कर रहे दो क्रशर और माइन्स को किया सील [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही