Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : तीसरे दिन भी एक्शन में ईडी, पंकज मिश्रा के करीबी हीरा भगत के क्रशर प्लांट और खदान पर दबिश

Sahibganj : साहिबगंज में ईडी की टीम लगातार तीसरे दिन एक्शन में रही. मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के मंडरो प्रखंड अंतर्गत मुंडली मौजा में 27 जुलाई को ईडी की टीम तीसरे दिन की जांच के लिए पहुंची. अवैध खनन मामले में टीम सबसे पहले जिला खनन कार्यालय पहुंची और वहां से हीरा भगत की पत्थर कंपनी वैष्‍णवी स्टोन वर्क्‍स द्वारा विगत तीन साल में किए गए स्टोन चिप्स के उत्पादन और डिस्पैच की जानकारी ली. ब्योरा लेने के बाद ईडी की टीम दस्तावेज के आधार पर दोबारा मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुण्डली मौजा में जांच के लिए पहुंची. मिर्जाचौकी चार नंबर स्थित पंकज मिश्रा के करीबी हीरा भगत के क्रशर प्लांट और खदान पर ईडी की टीम ने पहुंचकर हर एक पहलू की जांच की. साथ ही पत्थर खदान की मापी भी कराई. बीते दिनों पहले ईडी की टीम ने हीरा भगत के घर से छापेमारी कर करीब तीन करोड़ से अधिक कैश जब्त किया था. छापेमारी के दौरान कई अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले थे. जिसके बाद ईडी ने हीरा भगत के बेटे राजेश जायसवाल को पूछताछ के लिए रांची बुलाया. सूत्र बता रहे हैं कि लीज जितनी जमीन के लिए मिली थी, खनन उससे कहीं ज्यादा क्षेत्रफल में किया गया. जिसे लेकर ही ईडी के अधिकारियों ने 27 जुलाई को पूरे खनन क्षेत्र की मापी करवाई. साथ ही दूसरी दो अन्य खदानों की भी जाचं की गई. जिस तरह ईडी की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है. धीरे-धीरे अवैध खनन के बड़े खेल का खुलासा भी होता जा रहा है. सूत्रों की माने तो ईडी की टीम अब मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत गिलामारी मौजा स्थित टिंकल भगत के क्रेशर प्लांट और खदान की जांच के लिए कभी भी दस्तक दे सकती है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=371109&action=edit">यह

भी पढ़ें :साहिबगंज : ईडी की कार्रवाई के ख़िलाफ़ कांग्रेस नेताओं का सत्याग्रह [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही