Search

 
 
 

साहिबगंज : ईडी की कार्रवाई 26 जुलाई को दूसरे दिन भी रही जारी, दो क्रशर प्लांट किया फ्रीज़

 
Sahibganj :  साहेबगंज जिले में अवैध खनन मामले में ईडी की कार्रवाई 25 जुलाई के बाद 26 जुलाई को दूसरे दिन भी जारी रही. ईडी ने मंडरो अंचल के मारीकुटी मौजा में संचालित मां अंबा स्टोन वकर्स के दो क्रशर प्लांट को तत्काल फ्रीज कर दिया. दोनों प्लांट दाग नंबर 52 और 53 हैं. प्लांट का प्रोपराइटर पवित्र कुमार यादव बताया जाता है. पवित्र छोटू यादव का भाई है. तत्काल क्रशर प्लांट को जिरवाबाड़ी ओपी पुलिस की अभिरक्षा में सौंपा गया. पुलिस ने क्रशर प्लांट की देखरेख के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया है. मां अंबा क्रशर प्लांट से सटे एक दूसरे बड़े क्रशर प्लांट को ईडी ने बीते आठ जुलाई को ही फ्रीज कर दिया था. यह प्लांट छोटू उर्फ विष्णु कुमार यादव का बताया जाता है. सूत्रों ने बताया कि ईडी को अवैध खनन के मामले में बड़ी जानकारी हाथ लगी है. ईडी को यह भी पता चला कि कुछ लोग बड़ा क्रशर प्लांट अधिष्ठापित कर कम उत्पादन दिखाकर धड़ल्ले से राजस्व की चोरी कर रहे हैं. ऐसे कुछ क्रशर प्लांट को तत्काल ईडी ने चिह्नित किया है. ईडी के सामने लीज एरिया से बाहर जाकर पत्थर उत्खनन करने का भी मामला सामने आया है. इसके लिए ईडी ने वरीय अधिकारी से आगे की कार्रवाई के लिए मार्गदर्शन मांगा है. इससे पहले, ईडी ने 25 जुलाई की रात 12 बजे तक मारीकुटी मौजा स्थित क्रशर प्लांट पर कार्रवाई की. संबंधित गवाहों का बयान दर्ज करने से लेकर सभी ज़रूरी प्रक्रिया पूरी की. मौके पर जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार, सीओ अब्दुस समद, जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी चिरंजीत प्रसाद, मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश आदि मौजूद थे. दूसरे दिन भी खनन कार्यालय में खंगाले दस्तावेज ईडी की टीम 26 जुलाई की सुबह 11.35 बजे फिर जिला खनन कार्यालय पहुंची. कार्यालय से लीज और खनन कार्य से संबंधित दस्तावेज मांगे. करीब 25 मिनट तक दस्तावेज खंगालने के बाद दोपहर 12 बजे ईडी की टीम डीएमओ कार्यालय से बाहर निकली. बताया गया कि ईडी की नजर बड़े क्रशर प्लांटों के प्रोजेक्शन क्षमता और लीज एरिया पर है. उसके बाद ईडी अधिकारियों ने सकरीगली के शुक्राबाजार घाट पर औचक छापा मारा. इस दौरान घाट पर खड़ी एलसीटी एमवी इंफ्रालिंक 03 डब्ल्यू बी 1809 जहाज का मुआयना करते हुए वहां मौजूद कर्मी से एलसीटी जहाज की जानकारी ली. ईडी अधिकारियों ने जहाज के कागजात को खंगाला ओर ज़रूरी जानकारियां इकठ्ठा किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=369886&action=edit">यह

भी पढ़ें :साहिबगंज : हर घर जल उत्सव कार्यक्रम को लेकर डीडीसी ने की बैठक         [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही