Search

 
 
 

साहिबगंज : जिले में ईडी की हलचल फिर तेज़, डीएमओ व डीएफओ के कार्यालय पहुंचे ईडी के पदाधिकारी

 
Sahibganj : साहिबगंज (Sahibganj) – साहिबगंज जिले में एक बार फिर ईडी की हलचल तेज़ हो गई है. जिले में पत्थर खदान के लीज से संबंधित दस्तावेजों के सत्यापन के लिए प्रवर्तन ईडी के अधिकारी 25 जुलाई को डीएमओ और डीएफओ कार्यालय पहुंचे. डीएमओ कार्यालय में जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार, साहिबगंज सीओ अब्दुस समद और राजमहल निबंधन कार्यालय के अवर निबंधक मनोज कुमार की मौजूदगी में दस्तावेजों की जांच की गई. इस दौरान कार्यालय में बाहरी व्यक्ति के आने जाने पर रोक लगा दी गई. टीम में दो पदाधिकारी थे. उधर एक ईडी की एक टीम डीएफओ कार्यालय पहुंची थी. जहां जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार तिवारी की मौजूदगी में कागजातों की गहन जांच की गई. इसके बाद ईडी की टीम मारीकुटी पहाड़ पहुंची. जहां ईडी अधिकारियों ने कई वाहन चालकों को पकड़ कर उनसे पूछताछ की. ईडी अधिकारी मां दुर्गा स्टोन वर्क्स और मां अम्बे स्टोन भी पहुंचे. ईडी की टीम ने पकड़े गए 3 वाहन बीआरजी 10 जीसी 1352, बीआर 07 जीबी 2155 और बीआर 10 जीसी 2038 के चालक का बयान कलमबंद किया. इसके बाद टीम पहाड़ पर स्थित खदान की मापी करने निकल गयी. इस दौरान डीएमओ विभूति कुमार, जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी चिरंजीत प्रसाद, मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश व अन्य मौजूद थे. गौरतलब हो कि ईडी ने पूर्व में ही जिला प्रशासन को पत्र भेजकर दस्तावेजों के सत्यापन के लिए राजस्व और निबंधन विभाग के एक-एक अधिकारी की मांग की थी. सूत्रों की मानें तो ईडी अधिकारियों को सूचना मिली है कि कुछ पत्थर खदानों के आवंटन में निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया. इसके अलावा वन भूमि में भी पत्थर खनन की सूचना मिली है. ऐसे में ईडी की टीम संबंधित अधिकारियों से भी पूछताछ कर सकती है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=368560&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज डीएफओ और डीएमओ ऑफिस में कागजात खंगाल रही ईडी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही