Sahibganj : साहिबगंज शहरी क्षेत्र समेत जिले के अन्य प्रखंडों में 22 अप्रैल को ईद धूमधाम से मनाई गई. विभिन्न ईदगाहों में नमाजियों ने ईद की नमाज अदा कर एक अमन-चैन की दुआ की और दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाइयां दी. प्रखंड क्षेत्र के कुलीपाड़ा, हब्बिपुर, पाइप रोड, मजहर टोला, सकरूगढ़ समत विभिन्न ईदगाहों एवं मस्जिदों में नमाज अदा की गई. ईद को लेकर ईदगाहओं एवं मस्जिदों के बाहर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी. ईद के अवसर पर सेवई समेत अन्य व्यंजनों का स्वाद चखा गया. जिले के बोरियो प्रखंड से भी ईद हर्षोल्लास से मनाए जाने के समाचार हैं. बोरियो ईदगाह के इमाम मौलाना हिफजुर्रहमान साहब के इमामत में सुबह 7 नमाज अदा की गई. मुस्लिम महिलाओं ने बड़ी मस्जिद मंसूर टोला में ईद की नमाज अदा की. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. प्रखंड क्षेत्र के मोती पहाड़ी, तेलो, बांझी, दनवार समेत अन्य ईदगाहों में भी ईद की नमाज अदा की गई. भीषण गर्मी को देखते हुए ईदगाह परिसर में नमाजियों के लिए करीम अंसारी ने शरबत का इंतजाम किया था. विदित हो कि ईद भाईचारे का त्योहार है. रोजेदार लगातार एक माह तक उपवास रखते हैं. उपवास के दौरान नेकी के रास्ते पर चला जाता है. एक माह तक रोजा रखने पर सब्र के फल के रूप में रोजेदारों को ईद मनाने का सौभाग्य मिलता है. मौके पर बोरियो थाना प्रभारी जगन्नाथ पान, एसआई मांझी मैलगांडी समेत कैस अंसारी, नसीम अंसारी, रिजवान अंसारी, गफ्फार अंसारी, करीम अंसारी, शकील अहमद, वकील समीरी, एजाज अंसारी, फैयाज अंसारी, मौलवी इम्तियाज अलाम, फहीम अहमद, मास्टर इजहार आलम, हाजी अशरफ अली, मौलाना खुर्शीद अल असरी, मौलाना कौसर फैजी, अजीजुर रहमान, जावेद अंसारी, जहांगीर अंसारी डॉ. मंजूर आलम, मुजाहिद अंसारी मुख्तार अंसारी, शरीफ अंसारी समेत मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=615164&action=edit">यह
भी पढ़ें : साहिबगंज: खतियान आधारित स्थानीय नीति को लेकर दौड़े युवा [wpse_comments_template]
साहिबगंज : जिले में धूमधाम से मनाई गई ईद, गले मिलकर एक दूसरे को दी मुबारकवाद

Leave a Comment