Search

 
 
 

साहिबगंज : पारंपरिक उल्लास के साथ मनाई गई ईद समेत संथाल की 2 खबरें

 
Sahibganj : साहिबगंज, बरहरवा व पतना प्रखंड में गुरुवार को ईद का त्योहार पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया. सुबह में ईदगाह व मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर अल्लाह से बरकत व अमन-चैन की दुआ मांगी. मौलाना ने लोगों को नमाज पढ़ाई. राज्य के मंत्री आलमगीर आलम ने अपने पैतृक गांव इस्लामपुर के ईदगाह में ग्रामीणों के साथ नमाज अदा की और लोगों से गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं. इसके बाद घरों में सेवइयों व पकवान का दौर चला. लोगों ने घर-घर जाकर आपस में गले मिलकर मुबारकबाद दी. इस मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मैस्तैद दिखी.

गोड्डा में अकीदत के साथ मनाया ईद उल फितर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/ईद-गोड्डा.jpg"

alt="" width="600" height="400" />  Godda/Basantrai : गोड्डा जिले में गुरुवार को ईद उल फितर का त्योहार जोश-खरोश के साथ मनाया गया. बसंतराय के इदगाहों व जामा मस्जिद में मुसलमान भाइयों ने सुबह में नमाज अदा की. मौलाना रफीक आलम, मौलाना मुबारक हुसैन कासमी समेत अन्य मौलानाओं ने अपने-अपने इलाके के ईदगाहों में लोगों को नमाज पढ़ाई. मेदनी चक, जहाजकित्ता, धपरा, रुपनी, केवां व अन्य ईदगाहों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ रही. यह भी पढ़ें : धनबाद-आसपास">https://lagatar.in/dhanbad-and-surrounding-areas-eid-celebrated-with-great-pomp-in-koyalanchal/">धनबाद-आसपास

: कोयलांचल में धूमधाम से मनी ईद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही