Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज: बच्चों के खेल के क्रम में लगी आग से आठ घर प्रभावित

Sahibganj: बरहेट प्रखंड में 11 मई को हाथीगढ़ गांव में अचानक एक घर में आग लग गई. देखते-देखते आग ने आठ घरों को अपनी चपेट में ले लिया. हथीगढ़ के बीचटोला गांव में संझली मुर्मू के घर में बच्चों के खेलने के क्रम में आग लग गई. आगलगी में संझली मुर्मू,जोगले टूडू और महासय टुडू का घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया. घर में रखे चावल,दाल,कपड़ा आदि अन्य समान जल गया. आग ने मुंशी टूडू,मोतराय टूडू,मुनकू टूडू, चुंडा टूडू,भेना टूडू के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया था. ग्रामीणों ने तालाब में जनरेटर लगा कर आग पर काबू पाया. सांसद प्रतिनिधि सुनिल सोरेन ने मामले की सूचना बीडीओ सोमनाथ बनर्जी को दी. जिसके बाद प्रखंड प्रशासन की ओर से भी टैंकर से पानी भेज कर आग बूझाने में सहयोग किया. आगलगी के शिकार लोगों के समक्ष भोजन पानी की किल्लत हो गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=634003&action=edit">यह

भी पढ़ें:साहिबगंज : चलती बाइक में लगी आग, सूझ-बूझ से सवार की बची जान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही