Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : दो किलो गांजा समेत बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Sahibganj : जिले के राधानगर थाना पुलिस ने 2 मार्च की देर रात छापेमारी कर दो किलो गांजा समेत एक बुजुर्ग गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्कर का नाम अमानत के नजरगुणी टोला निवासी सुलेमान शेख है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुलेमान शेख अपने घर में गांजा की तस्करी कर रहा है. छापेमारी के लिए राजमहल पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित हुई. पुलिस ने छापेमारी कर गांजा समेत सुलेमान को गिरफ्तार कर लिया. बरामद गांजा को दो पॉलीथिन में रखा गया था, जिसका वजन एक-एक किलो है. इसकी अनुमानित कीमत एक-एक लाख रुपए आंकी गई है. पुलिस को आशंका है कि हो सकता है सुलेमान सीधे तौर पर गांजा तस्करी में संलग्न न हो, गांजा तस्कर गिरोह उसका इस्तेमाल किया हो. हालांकि यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद सुलेमान शेख को जेल भेज दिया. थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि गांजा तस्कर गिरोह का पता लगाने का पुलिस कोशिश कर रही है. नशा का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. छापेमारी टीम में मो. इकबाल खान, मनोज कुमार शर्मा, अवधेश समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=565604&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : शिबू सोरेन जनजातीय डिग्री महाविद्यालय का स्थापना दिवस 27 फरवरी को [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही