Search

साहिबगंज : विद्युत महाप्रबंधक ने अभियंताओं के साथ की बैठक

Sahibganj : संथालपरगना प्रमंडल के विद्युत महाप्रबंधक राकेश कुमार  ने 26 अप्रैल को विद्युत अधीक्षण कार्यालय साहिबगंज में जिले के बिजली अभियंताओं के साथ बैठक की. बैठक का उद्देश्य बकाए बिजली का एकमुश्त भुगतान करने वाले बिजली उपभोक्ताओं को बिलंब शुल्क में माफी देने पर विचार-विमर्श करना था. बैठक के बाद महाप्रबंधक ने अलग से विद्युत विभाग के ऊर्जा मित्रों के साथ भी बैठक की. ऊर्जा मित्रों ने 8 माह से वेतन का भुगतान नहीं किए जाने की दुखड़ा सुनाया. महाप्रबंधक ने ऊर्जा मित्रों को बकाए वेतन जल्द भुगतान किए जाने का आश्वासन दिया. बैठक में विद्युत अधीक्षण अभियंता नत्थन रजक, कार्यपालक अभियंता राज कुमार, कार्यपालक अभियंता अलख पुजारी, कनीय अभियंता प्रशांत उरांव, कनीय अभियंता सुजीत उपाध्याय, सहायक अभियंता प्रदीप कुमार राय, लेखा पदाधिकारी मनीष पाठक, जूनियर लेखा पाल केसरी नंद, कर्ण कुमार, कम्प्यूटर ऑपरेटर मुकेश कुमार सिन्हा, सूटी कुमार, मुश्ताक अंसारी और ऊर्जा मित्र मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=619442&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज: केंद्रीय मंत्री ने जिला पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp