Search

साहिबगंज : दिसंबर में बिजली विभाग ने अर्जित किया 17 करोड़ का राजस्व, 192 पर एफआईआर

Sahibganj : संथाल परगना प्रमंडल के विद्युत महाप्रबंधक राकेश प्रसाद ने मंगलवार को नये परिसदन में साहिबगंज व पाकुड़ जिलों के विद्युत अभियंताओं के साथ मासिक बैठक की. जीएम राकेश प्रसाद ने सभी विद्युत भियंताओं व कर्मियों से समस्याओं से अवगत हुए. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की ओर से उपभोक्ता को 100 यूनिट विद्युत खपत करने वाले उपभोक्ता को फ्री विद्युत दिया जाएगा. अभियंताओं को क्षेत्र में कैम्प लगाकर बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के निदान करने का निर्देश दिया. जीएम राकेश प्रसाद ने पत्रकारों को बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में साहिबगंज विद्युत सर्किल को 18 करोड़ के राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया था. जिसमें 17 करोड़ रुपए की वसूली की गई. बताया कि साहिबगंज जिला में 192 उपभोक्ताओं के ऊपर एफआईआर की जा चुकी है. बैठक में साहिबगंज सर्किल विद्युत अधीक्षण अभियंता नत्थन रजक, साहिबगज तकनीकी कार्यपालक अभियंता कुणाल कुमार, साहिबगज कार्यपालक अभियंता राज कुमार, एमआरटी कार्यपालक अभियंता अलख पुजारी, असैनिक कनीय अभियंता प्रशांत उरांव, बरहरवा सहायक अभियंता ओम प्रकाश चौहान, साहिबगंज सहायक अभियंता प्रदीप कुमार राय, सर्किल के सभी कनीय अभियंता, सहिबगंज व पाकुड़ ज़िले के सहायक अभियंता, महादेव मुर्मू, राजेश बिरवा सहित अन्य कनीय अभियंता और स्टोर कीपर व ऊर्जा मित्र और सुपरवाइज़र मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-sweater-distribution-among-children-in-anganwadi-center/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चो के बीच किया गया स्वेटर वितरण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp