Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : पंचायत स्तर पर मिजिल्स रुबैला व टीबी का उन्मूलन सभी के सहयोग से संभव- डीडीसी

Sahibganj : सिदो कान्हू सभागार में 20 अप्रैल को पंचायत स्तर पर मिजिल्स रुबैला और टीबी बीमारी उन्मूलन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का शुभारंभ डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार, सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सविता सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुमन गुप्ता, विभिन्न प्रखंडों के एमओआईसी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यशाला को संबोधित करते हुए डीडीसी ने कहा कि मिजिल्स रुबैला और टीबी बीमारी का पंचायत स्तर पर उन्मूलन तभी संभव होगा जब सभी अपना सहयोग देंगे. मुखिया, प्रमुख, उप प्रमुख समेत अन्य दोनों बीमारियों के उन्मूलन में सहयोग करें. उन्होंने कहा कि फिलहाल जिले में मिजिल्स रुबैला टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. अभियान की रफ्तार 21% है, इसे बढ़ाकार 100% करने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है. कार्यशाला में सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने स्वास्थ विभाग की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी. कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मरीजों को दिया जा रहा है. लाल कार्ड व आयुष्मान कार्डधारी किडनी मरीजों के लिए डायलिसिस की सुविधा निशुल्क है. 9 से 15 वर्ष तक के बच्चों को मिजिल्स रुबैला टीकाकरण निशुल्क किया जा रहा है. जिले में मिजिल्स रुबैला अभियान के तहत 3.9 लाख बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य है. टीबी बीमारी के बारे में सिविल सर्जन ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर देश में टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है. झारखंड से आगामी वर्ष 2024 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है. दूरदराज इलाकों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग गंभीर है. मरीजों को लाने के  लिए बाइक व एंबुलेंस की भी सुविधा उपलब्ध है. आपातकालीन स्थिति में 108 एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध है. सिविल सर्जन ने कोरोना के बढ़ते मामले देख जिले वासियों से कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=612975&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज: नियोजन नीति के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्र, किया जमकर विरोध [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही