Search

 
 
 

साहिबगंज : पालशगाछी-पियारपुर फेरीघाट की हुई बंदोबस्ती, 31 लाख 7 हज़ार की लगी सबसे ऊंची डाक

 
Sahibganj : उधवा प्रखंड के पालशगाछी-पियारपुर फेरीघाट की बंदोबस्ती का आखिरकार कार्य संपन्न हो गया. उधवा प्रखंड नाव यातायात सहकारी समिति ने 31 लाख 7 हज़ार की बोली लगाकर फेरीघाट की बंदोबस्ती हासिल कर ली. उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में 6 अगस्त को फेरीघाट बंदोबस्ती कार्य सम्पन्न किया गया. प्रक्रिया के तहत उपायुक्त ने खुले डाक में उपस्थित प्रतिभागियों को नियम और शर्तों से अवगत कराया. खुला डाक के लिए कुल 6 प्रतिभागियों और 1 समिति ने हिस्सा लिया. एक प्रतिभागी पर नियम और शर्तों के उल्लंघन के आरोप में डाक में हिस्सा लेने से रोक लगा दिया गया. डाक के दौरान उधवा प्रखंड नाव यातायात सहकारी समिति की तरफ़ से 31 लाख 7 हजार रूपये की उच्चतम बोली लगाई गई. बंदोबस्ती को लेकर डाक की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद उपायुक्त ने उधवा प्रखंड नाव यातायात सहकारी समिति को प्रत्येक 3 महीने में राशि जमा करने का निर्देश दिया. इस दौरान उपायुक्त के अलावा अपर समाहर्ता विनय मिश्र, खुला डाक में आए सदस्य,  समिति के सदस्य व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-dc-held-a-review-meeting-of-disaster-management-in-view-of-possible-floods/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : संभावित बाढ़ के मद्देनजर डीसी ने की आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही