Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : लोक अदालत में 2469 वादों का निष्पादन

Advertisement
Advertisement
Sahibganj : साहिबगंज व्यवहार न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय संजय कुमार उपाध्याय, स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा, एसपी कुमार गौरव ने संयुक्त रूप से किया. लोक अदालत में 2469 वादों का निष्पादन किया गया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह ने कहा कि लोक अदालत में दोनों पक्ष जीतते हैं. किसी की हार नहीं होती है. आपसी समझौता के आधार पर मामलों का त्वरित निष्पादन अपनी-अपनी शर्तों के आधार पर करवाते हैं. यह ऐसी व्यवस्था है जहां कोई भी सुलहनीय मामले को आपस में मिल बैठ कर सुलझा सकते हैं. उन्होंने अधिवक्ताओं से कहा कि वादी-दीवानी मामलों में भी मुफ्त कोर्ट फी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार में आवेदन करें. एसपी कुमार गौरव ने लोगों से त्वरित न्याय के लोक अदालत का सहारा लेने की अपील की. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि लोक अदालत में आपसी रजामंदी से वादों का निस्तारण किया जाता है. इसमें पैसे व समय दोनों की बचत होती है. अपर समाहर्ता विनय कुमार मिश्रा ने भी विचार व्यक्त किए. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-follow-reservation-rules-in-abua-housing-allotment-alamgir/">साहिबगंज

: अबुआ आवास आवंटन में आरक्षण निमयों का पालन करें– आलमगीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही