Search

साहिबगंज : एनआरसी के बाद बाहरी घुसपैठियों को भेजा जाएगा वापस : बाबूलाल

Sahibganj : शहर के गांधी चौक के पास स्थित जिला परिषद के मार्केट कॉम्प्लेक्स सभागार में शनिवार 20 मई को पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. इस मौके पर मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस किया. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अंतिम व्यक्ति तक जकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर 30 मई से 30 जून तक देश भर में भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धयां बताएंगे. बांग्लादेशी घुसपैठ पर पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एनआरसी से लोगों की पहचा हो सकती है. एनआरसी के बाद जो जहां से आया उसे वहां भेजा जाएगा. उन्हें दावा किया कि 2024 के लोकसभा चाव में भी भारी बहुमत के साथ रेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे. इस मौके पर राजमहल विधायक अनंत ओझा, भाजपा जिलाध्यक्ष राम दरस यादव, राष्ट्रीय मंत्री व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा के बजरंगी प्रसाद यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश तिवारी, जय प्रकाश सिन्हा, कमल भगत रामानंद चौरसिया, राजीव चौधरी, जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता दिनेश पांडे, प्रकाश पंडित, मनोज यादव, गौतम यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-97-percent-children-in-the-district-got-mr-vaccine-pulse-polio-campaign-on-july-2/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : जिले में 97 प्रतिशत बच्चों को लगा एमआर का टीका, 2 जुलाई से पल्स पोलियो अभियान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//