Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : दो तेज रफ्तार बाइक में टक्कर, दो युवक घायल

Sahibganj : साहिबगंज जिले के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र में लोहंडा के निकट भरतीया पेट्रोल पंप के निकट 10 मई को तेज रफ्तार दो बाइकों की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों के नाम शिव कुमार यादव (47) और गौतम मंडल (45) है. घटना के तुरंत बाद वहां से जिरवाबाड़ी ओपी पुलिस गुजर रही थी. दोनों घायलों को पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉ. विजय हांसदा व डॉ. तबरेज आलम ने दोनों का इलाज किया. शिव कुमार यादव को ज्यादा चोट लगी है. उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए किसी दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया. शिव कुमार यादव अपने दोस्त गौतम मंडल के साथ खाना खाने घर जा रहे थे. तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक सवार ने शिव कुमार के बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिव कुमार का दाहिना पैर बुरी तरह जख्मी हो गया. उनके सीने में भी गंभीर चोट लगी है. गौतम मंडल के चेहरे में चोट लगी है. घटना की सूचना पाकर दोनों घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइक बरामद कर ली है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=632399&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : राजस्व कर्मचारी को मारी गोली, रेफर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही