Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर, चार घायल

Advertisement
Advertisement
दो घायलों की स्थिति नाजुक
Sahibganj : जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के सकरीगली-साहिबगंज सड़क मार्ग पर नया टोला प्रज्ञा केंद्र के समीप 22 जून को दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग घायल हो गए. घायलों में तीन युवक और एक नाबालिग शामिल है. दो घायलों की स्थिति नाजुक है. स्थानीय लोगों के अनुसार लाल रंग की  हौंडा शाइन बाइक (जेएच-18-ई-5114) साहिबगंज की ओर से आ रही थी. इस बाइक पर जमनी फाटक निवासी अंकित कुमार (19) और गौतम कुमार (20) सवार थे. सकरीगली की तरफ से एक अन्य बाइक (बीआर-10 एस-1170) आ रही थी. इस बाइक पर विकास कुमार (18) और पप्पू मंडल (14) सवार थे. दोनों बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे चारों घायल हो गए. आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने चारों घायलों को साहिबगंज सदर अस्पताल इलाज में भर्ती कराया, जहां दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए भागलपुर और मालदह रेफर कर दिया गया. रेफर किए गए घायलों में गौतम कुमार और पप्पू शामिल है. समाचार लिखे जाने तक दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई थी. दुर्घटना का वजह सड़क के दोनों तरफ डस्ट का गिरा होना बताया जा रहा है. डस्ट पर फिसलने से दोनों बाइक की टक्कर हो गई. पुलिस दुर्घटना की छानबीन कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=676103&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : छोटे भाई की पत्नी को चाकू मारकर किया घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही