Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : संस्कृत विद्यालय में फाग महोत्सव का आयोजन

Sahibganj : प्राथमिक विद्यालय संस्कृत तालबन्न में पंडित बनारसी मिश्र ब्रह्म्चारी फाग महोत्सव का आयोजन 4 मार्च को किया गया. महोत्सव की अध्यक्षता प्राचार्य सच्चिदानंद ने की. मौके पर प्राचार्य ने कहा कि विद्यालय के संस्थापक पंडित बनारसी मिश्र ब्रह्म्चारी प्रत्येक वर्ष धूमधाम से फाग महोत्सव आयोजित करते थे. उस परंपरा को कायम रखते हुए उनकी स्मृति में प्रत्येक वर्ष फाग महोत्सव का आयोजन किया जाता है. वृद्ध रामजी यादव ने कहा कि ब्रह्म्चारी जी की स्मृति को जीवंत बनाए रखने तथा बच्चों को संस्कार एवं संस्कृति के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए इस महोत्सव का आयोजन प्रशंसनीय है. इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली खेली. महोत्सव का संचालन विद्यालय के सहायक अध्यापक अशोक केसरी तथा धन्यवाद ज्ञापन अनु यादव ने किया. महोत्सव को सफल बनाने में निकिता कुमारी, अंजली कुमारी, गौतम कुमार, ब्यूटी कुमारी, कृष्ण कुमार यादव, प्रिंस कुमार, कविता कुमारी समेत अन्य का सराहनीय योगदान रहा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=571721&action=edit">यह

भी पढ़ें :साहिबगंज : आरएसएस ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही