Search

 
 
 

साहिबगंज : नकली टाटा नमक व जैस्मिन तेल कंपनी का भंडाफोड़

 
Sahibganj: नगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत तालबन्ना में 24 मई को पुलिस ने नकली टाटा नमक व जैस्मिन तेल कंपनी का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में नकली सामान जब्त किया है. मिली जानकारी के अनुसार कंपनी के प्रमुख जांचकर्ता को नकली समान बना कर बेचे जाने की गुप्त सूचना मिली थी. जिसके बाद कंपनी के जांचकर्ता ने नगर थाना प्रभारी शिव कुमार सिंह के सहयोग से तालबन्ना निवासी अजय यादव के घर की तलाशी ली. जहां पुलिस ने टाटा कंपनी के नाम से नकली नमक का 1015 पैकेट, नकली लूज़ नमक 2 बोरा, टाटा कंपनी का नकली रैपर एक किलो, 1250 पीस नकली जैस्मिन तेल की भरी हुई बोतल, 1850 पीस खाली बोतल, मैरिको कंपनी का नकली ढक्कन 2000 पीस, 23382 पीस नकली रैपर बरामाद किया है. नगर थाना प्रभारी शिव कुमार सिंह ने बताया कि समान जब्त कर नगर थाना लेकर आए और आगे की कार्रवाई की जा रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=647420&action=edit">यह

भी पढ़ें:साहिबगंज : दो बाइक की टक्कर में दोनों बाइकसवार घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही