Search

साहिबगंज : बैंक कर्मी व बिचौलिए की मिली भगत से दिव्यांग के खाते से फर्जी निकासी

Sahibganj : उधवा प्रखंड के राधानगर थाना अंतर्गत पलाशगाछी पंचायत के खट्टीटोला गांव निवासी एक वृद्ध दिव्यांग सेराजुल शेख के खाते से बैंक कर्मी व बिचौलिए की मिली भगत से फर्जी निकासी का मामला सामने आया है. दिव्यांग का खाता जेआरजीबी बैंक में है. निकासी 4 हजार रुपए की हुई. दिवयांग को इसकी जानकारी तब हुई जब वह 25 मई को पेंशन राशि की निकासी करने बैंक गया. कैशियर ने बताया कि आपके खाते से चार हजार की निकासी हुई है. दिव्यांग ने तत्काल कैशियर से कहा कि निकासी मैंने नहीं की है, किसी ने फर्जी निकासी की है. दिव्यांग ने बैंक में आपत्ति प्रकट की तो उसे फंसाने की उल्टे धमकी दी गई. अगले दिन वह अपने भांजे को साथ लेकर बैंक गया और मैनेजर को मामले की जानकारी दी. मैनेजर ने उसे एक डुप्लीकेट पासबुक बनाकर दिया. पासबुक अपडेट करने पर पता चला कि 1 मई को निकासी हुई है. मैनेजर के कहने पर उसने लिखित आवेदन दिया. मैनेजर ने कहा कि आपको फोन करके बुला लिया जाएगा. आवेदन देने के एक दिन बाद बिचौलिया ने भांजे को फोन कर कहा कि राशि निकासी की बात स्वीकार करो, वरना तुम्हारे मामा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराउंगा. मामला तूल पकड़ने पर बिचौलिया ने फोन कर दिव्यांग को 2 जून को बैंक परिसर बुलाया. बैंक कैशियर ने दिव्यांग से निकासी पर्ची भराकर अपनी जेब से 4 हज़ार रुपए दिए. इस संबंध में बैंक मैनेजर सुधांशु शेखर का पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल पर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=658971&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : गोष्ठी में एसडीपीओ ने दिए अपराध नियंत्रण के टिप्स [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//