Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : परिजनों का दावा, 2.90 लाख की फिरौती देने पर छोड़ा गया अफजल

Sahibganj : जिले के कोटालपोखर थाना क्षेत्र के श्रीकु़ंड निवासी अफजल हुसैन के परिजनों ने शुक्रवार को कोलकाता में अफजल हुसैन के अपहरण होने का दावा किया है. परिजनों के मुताबिक अपहरणकर्ता ने 40 लाख रुपए की फिरौती की मांग की थी. घरवालों से 2 लाख 90 हजार रुपये मिलने के बाद बदमाशों ने व्यवसायी को छोड़ा. कोलकाता के गोलाबाड़ी थाना में अफजल से घटना के संबंध में कोलकाता पुलिस पूछताछ कर रही है. परिजनों के अनुसार, दो लाख 90 हजार रुपए अपहरणकर्ता के बैंक खाते में भेजने के बाद ही अफजल हुसैन को छोड़ा गया. अफजल हुसैन के छोटे भाई अनवर आलम ने शनिवार की देर रात कोटालपोखर थाने में आवेदन देकर उसने पुलिस को बताया था कि उनका भाई अफजल हुसैन शुक्रवार की सुबह लगभग नौ बजे घर से कोलकाता जाने के लिए निकले थे. शुक्रवार की रात 11 बजे अफजल हुसैन के मोबाइल फोन से दूसरे भाई जोहर आलम के मोबाइल फोन पर फोन आया. जिसमें अफजल की रिहाई के लिए 40 लाख रूपये नगद हावड़ा पहुंचाने को कहा गया. इसके बाद अफजल के उसी नंबर से छोटे भाई मनोवर आलम को कॉल कर फिरौती की रकम की मांगी गई. 10 जून की शाम 6:15 बजे अफजल के मोबाइल फोन से मनोवर आलम को फिर बदमाशों ने फोन किया और 15 लाख मांगे. परिजनों ने बताया कि दो लाख 90 हजार रुपया खाते में जमा करने के बाद उसे छोड़ गया. बताया जाता है कि अफजल हुसैन की बीज व कृषि कार्य में प्रयुक्त होने वाली दवा की दुकान है. वहीं बरहड़वा एसडीपीओ प्रदीप कुमार उरांव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही थी. इसी बीच सूचना मिली है कि अपहर्ताओं ने अपहृत को आज हावड़ा रेलवे स्टेशन में छोड़ दिया है. उससे वहां की पुलिस पूछताछ कर रही है. यह अपहरण है या लेन देन का मसला है, इस संबंध में विस्तृत जांच के बाद ही कुछ भी कहा जा सकता है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-bandh-effective-against-planning-policy/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : नियोजन नीति के खिलाफ बंद असरदार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही