Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : चर्चित पत्थर व्यवस्थायी जयप्रकाश उर्फ मुंगेरी लाल यादव को बरहेट पुलिस ने रांची एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Sahibganj : साहिबगंज में पत्थर किंग कहे जाने वाले जयप्रकाश यादव उर्फ मुंगेरीलाल यादव को 29 जुलाई को साहिबगंज पुलिस ने रांची एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया. बताया जा रहा कि 29 जुलाई को करीब दोपहर 1:30 बजे बरहेट थाने की पुलिस रांची एयरपोर्ट पहुंची और मौका मिलते ही जयप्रकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि जयप्रकाश यादव रांची एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट से पटना जाने की तैयारी में थे. इससे पहले ही साहिबगंज पुलिस ने उन्हें अपने गिरफ़्त में ले लिया. जयप्रकाश की गिरफ़्तारी किस मामले में हुई है, इस बात का अब तक पुलिस ने खुलासा नहीं किया है. फिलहाल पुलिस की टीम जयप्रकाश यादव से पूछताछ कर रही है. जयप्रकाश यादव को साहिबगंज जिले का सबसे बड़ा पत्थर कारोबारी बताया जाता है. एक साल पहले तक वह जिले में सरकार को सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला कारोबारी था. साहिबगंज के पत्थर कारोबारी ही जयप्रकाश यादव को पत्थर कारोबार का किंग कहते हैं. जयप्रकाश यादव का भी गंगा नदी में जहाज चलता था. कथित तौर पर पिछले एक साल से पंकज मिश्रा से रंजिश के चलते जयप्रकाश यादव को भारी नुकसान हुआ है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-the-game-of-illegal-operation-of-stone-laden-vehicles-continues-at-barharwa-risod-check-post/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : बरहरवा रिसोड चेक पोस्ट पर ज़ारी है स्टोन लदे वाहनों के अवैध परिचालन का खेल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही