Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : भगवान गणेश की प्रतिमा को दी गई विदाई

Advertisement
Advertisement

नम आंखों से पोखर में विसर्जित की गई प्रतिमा

Sahibganj : मिर्जाचौकी लोहडपट्टी गांव में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा को 22 सितंबर को नगर भ्रमण कराते हुए मिर्जाचौकी हाट परिसर स्थित पोखर में विसर्जित कर दिया गया. गणेश पूजा समिति के संस्थापक शिव शंकर गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष गणेश भगवान की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई. पूजन के बाद पारंपरिक प्रथा के अनुसार प्रतिमा को नगर भ्रमण करते हुए मिर्जाचौकी हाट परिसर स्थित पोखर में विसर्जित किया गया. इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरिया, अगले वर्ष बाबा जल्दी आना के नारे लगाते हुए भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जित किया. इस मौके पर बालेश्वर प्रसाद भगत, शिव शंकर गुप्ता, रवि कुमार सोनी, चंदन जायसवाल, जयशंकर पंडित, दिलीप दास, सहित दर्जनों भक्त मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/deoghar-teacher-molested-abvp-worker-arrested-for-burning-effigy/">यह

भी पढ़ें: देवघर : शिक्षक ने की छेड़खानी, पुतला जलाने पर अभाविप कार्यकर्ता गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही