राजमहल की घटना, खेद में खाद डालने गया था भुवेश मंडल
Sahibganj : राजमहल थाना क्षेत्र के कन्हैयास्थान गांव में 22 सितंबर शुक्रवार को बारिश के दौरान वज्रपात (ठनका) की चपेट में आकर खेत में खाद डालने गए भुवेश मंडल की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, खाद डालने के दौरान गर्जन के साथ अचानक बिजली चमकी और भुवेश मंडल मूर्छित हो गया. परिजन ग्रामीणों की मदद से उसे अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. एक अन्य घटना में गांव के सुधीर मंडल की गाय घर की ओर आ रही थी. तभी अचानक तेज गर्जन के साथ वज्रपात हुआ और उसकी चपेट में आकर मौके पर ही गाय की मौत हो गई. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-gm-of-ccl-dhori-area-will-go-abroad-for-training/">बेरमो: सीसीएल ढोरी एरिया के जीएम ट्रेनिंग के लिए जाएंगे विदेश [wpse_comments_template]
Leave a Comment