Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : खरीफ कार्यशाला में किसानों को किया गया जागरूक

Sahibganj : साहिबगंज जिले के बोरियो प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को खरीफ फसल पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला की अध्यक्षता सीओ विजय हेमराज खलको ने की. जिला उप परियोजना निदेशक मंटू कुमार ने कृषक मित्र व किसानों को केंद्र व राज्य सरकार योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्हें बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान समृद्धि योजन, बिरसा प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना, बीमा योजना आदि का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया. कार्यशाल  में बीज विनिमय योजना (खरीफ), एग्री स्मार्ट योजना, झारखंड मिलेट मिशन योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई (पीडीएमसी) योजना, झारखंड कृषि ऋण माफी योजना, जिला उद्यान विकास व राज्य बागवानी मिशन योजना की जानकारी दी गई. बताया गया कि बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को आधार कार्ड, बैंक खाता पासबुक, भूमि स्वामित्व का प्रमाणपत्र, बटाईदार प्रमाणपत्र, मोबाइल नंबर देना होगा. मौके पर प्रखंड प्रमुख शांति बास्की, बीटीएम राजदेव सिंह, जेई राम कुमार, कृषि पदाधिकारी जोसेफ टुडू, वीएलडब्ल्यू, ब्लॉक कॉर्डिनेटर कृष्ण कुमार डे सहित बड़ी संख्या में कृषक मित्र व किसान मौजूद थे. यह भी पढ़ें : हिमंता">https://lagatar.in/himanta-biswa-sarmas-claim-champai-was-being-spied-on-delhi-police-said-nothing-suspicious-was-found/">हिमंता

बिस्वा सरमा का दावा, चंपाई की जासूसी हो रही थी…दिल्ली पुलिस ने कहा, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही