Search

साहिबगंज : बाइक से गिर कर पिता-पुत्री घायल,एक रेफर

Sahibganj: राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडई स्थित बीएलएनएल बोहरा कॉलेज के समीप मुख्य पथ पर 13 जून को बाइक से गिरकर पिता-पुत्री घायल हो गए. जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के मानिकचक थाना क्षेत्र निवासी साधु मंडल (55 वर्ष) व उनकी पुत्री पूनम मंडल (18 वर्ष) निजी काम से राजमहल आए थे. इसी क्रम में मंडई के समीप मुख्य पथ पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गया. घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां घायलों का प्रारंभिक उपचार किया गया. साथ ही साधु मंडल की स्थिति गंभीर देखकर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मालदा रेफर कर दिया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=667287&action=edit">यह

भी पढ़ें:साहिबगंज : हेमंत सरकार ने पुलिस प्रशासन को वसूली में लगा रखा है : बाबूलाल मरांडी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp