Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर मारी गोली, घायल

Sahibganj : साहिबगंज में अपराधी बेखौफ हैं. दो बाइक सवार अपराधियों ने 24 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे जिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र में आजाद नगर निवासी रंजीत कुमार मंडल के घर में घुसकर दस राउंड फायरिंग की. एक गोली रंजीत के पेट में लगी. गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा. गोलियों की आवाज सुनकर घर वाले और आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक अपराधी वहां से फरार हो चुके थे. आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिकी उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया. गोली मारने का वजह जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है. रंजीत मंडल के भाई राजेश कुमार मंडल के अनुसार मेरे पिताजी ने 20 साल पूर्व जमीन खरीदी थी. उस जमीन पर हम लोग एक झोपड़ी बना रहे थे. दो मोटरसाइकिल सवार 8 अपराधी आए और दस राउंड फायरिंग कर फरार हो गए. एक गोली रंजीत मंडल के पेट में लग गई. घटना की जानकारी पाकर जिरवाबाड़ी ओपी थाना प्रभारी चिरंजीत कुमार सदर अस्पताल पंहुचकर रंजीत कुमार मंडल के परिजनों से पूछताछ की. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार अपराधियों को तलाश रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=616388&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : जिले में धूमधाम से मनाई गई ईद, गले मिलकर एक दूसरे को दी मुबारकवाद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही