Sahibganj : जिले के मुफस्सिल थाना के महादेवगंज में 4 मई को दो पक्षों के बीच जमीन विवाद में मारपीट होने से एक अधेड़ घायल हो गया. घायल का नाम बजरंगी यादव (55) है. उसके पेट में जख्म के निशान हैं. उसका दावा है कि दूसरे पक्ष ने उसकी हत्या करने के लिए ग़ोली चलाई, जो उसके पेट को छूते हुए निकल गई. जख्म के निशान गोली की है. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल साहिबगंज में भर्ती कराया गया. सदर अस्पताल में उसने पुलिस को बयान दिया कि 4 मई की सुबह 7 बजे नीतीश यादव, अमृत यादव, धनंजय यादव, विपिन यादव, अरुण यादव व अन्य ने उसके बेटे मनीष पर लाठी डंडे से हमला कर दिया. इसी बीच नीतीश यादव ने ग़ोली चला दी. ग़ोली उसके पेट को छूते हुए निकल गई. एक दिन पूर्व भी नीतीश ने उसके बेटे पर लोहे के रॉड से हमला किया था. संबंधित थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=626392&action=edit">यह
भी पढ़ें : साहिबगंज: बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर, चार घायल [wpse_comments_template]
साहिबगंज : जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक अधेड़ घायल

Leave a Comment