Search

 
 
 

साहिबगंज : दहेज प्रताड़ना मामले में पांच लोगों पर प्राथमिकी

 
Sahibganj : उधवा प्रखण्ड के राधानगर थाना क्षेत्र के बेगमगंज हाटपाड़ा में एक विवाहिता महिला से दहेज प्रताड़ना को लेकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर विवाहिता महिला आंचल कुमारी ने राधानगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. जिसमें बताया है कि उनकी शादी विगत वर्ष 2019 में राधानगर निवासी सुधीर मंडल के पुत्र बंकिम कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी. महिला ने आरोप लगाया कि दहेज के रूप में उनके ससुराल वाले रूपये की मांग करते थे. साथ ही आरोप लगाया कि उनके पति बंकिम कुमार, अंजली देवी, सुधीर मंडल, मामुनी कुमारी और पंकज मंडल एकजुट होकर दहेज के लिए हमेशा प्रताड़ित और मारपीट करते हैं. मामले को लेकर राधानगर पुलिस ने पीड़िता महिला के बयान पर बंकिम मंडल समेत पांच लोगों के ख़िलाफ़ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-civil-surgeon-inspected-borio-chc-and-banjhi-phc/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : सिविल सर्जन ने बोरियो सीएचसी और बांझी पीएचसी का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही