Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : दो अलग-अलग मामलों में 14 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Advertisement
Advertisement
Sahibganj : उधवा प्रखंड में राधानगर थाना क्षेत्र के पियारपुर कतलामारी गांव की एक दिव्यांग युवती के साथ छेड़छाड़ व मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता के बयान पर रविवार को 7 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. विकलांग पीड़िता के अनुसार विगत 5 मई को वह अपनी बुढ़ी मां के साथ घर पर थी. इसी बीच सेंटु शेख व इलियास शेख समेत सात लोग घर में घुसकर उसके साथ मारपीट कर गले से सोने का एक भरी चेन व मोबाईल छीन लिए. पीड़िता ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने बक्से में रखे दो लाख रुपये भी निकाल लिया. उक्त दोनों लोग उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे. पीड़िता के चिल्लाने पर वे लोग मौके से फरार हो गए. पंचायती कर मामले के समाधान का प्रयास किया गया तो दूसरे पक्ष ने आने से इनकार कर दिया. राधानगर पुलिस ने पीड़िता के बयान पर थाना कांड संख्या 79/23 भादंवि की धारा 452/ 341/ 323/ 379/34 के तहत सेन्टु शेख व इल्यास शेख समेत सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज है.

मकान खाली के सवाल पर मारपीट, दो घायल

वहीं दूसरी घटना राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तर पलाशगाछी आजुल टोला गांव में मकान खाली नहीं करने को लेकर दो भाई के बीच मारपीट हो गई. इस घटना में एक पक्ष के लालबानो बीबी (26) व मिराफुल बीबी (55) गंभीर रूप से घायल हो गए. पीड़िता लालबनो बीबी के अनुसार उनके पति मकावर शेख ने अपने भाई टिंकू शेख से 40 हजार में मकान खरीदा था. वर्तमान में उस मकान में उसके भैसुर टिंकू शेख व गोतनी तुलोन बीबी रह रहे है. बीते 14 जून को मकान खाली करने के लिए कहा गया तो उसके भैसुर व तुलोन बीबी सफीकुल शेख सहित अन्य लोग मिलकर हसुवा से वार कर उक्त दोनों को घायल कर दिए. पीड़िता के बयान पर थाना कांड संख्या 78/23 भादंवि की धारा 147/ 149/ 504/ 341/ 323/ 379/ 307 के तहत टिंकू शेख, तारा बीबी सहित सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=678802&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : आर्म्स एक्ट का आरोपी धराया [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही