Search

 
 
 

साहिबगंज : भाजपा नेता बजरंगी यादव पर प्राथमिकी दर्ज़, अवैध खनन व परिवहन का मामला

 
Sahibganj : भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री सह छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा संगठन प्रभारी बजरंगी प्रसाद यादव पर सदर एसडीओ राहुल जी आनंद जी ने सोमवार 26 जून को जिरवाबाड़ी ओपी में विभिन्न धाराओँ में मामला दर्ज़ कराया. मामला अवैध खनन व परिवहन से जुड़ा हुआ है. गौरतलब है कि रविवार 25 जून को सदर एसडीओ राहुल जी आनंद जी व जिला खनन पदाधिकारी विभुति कुमार पुलिस बल के साथ खनन टास्क फोर्स लेकर औचक निरीक्षण पर निकले थे. निरीक्षण के दौरान मंडरो अंचल के महादेवगंज के मौजा-डेम्बा के थाना संख्या 08 के दाग संख्या 34, 43 पी, 60, 61, 33 पी, 35, 41, 62 पी, 42, 59 व 39पी के कुल रकवा 12.25 एकड़ क्षेत्र पर बिना अनुमति के बजरंगी प्रसाद यादव द्वारा वैगन ड्रिल से बोरिंग कर पोकलेन जेसीबी हाइवा से पत्थर का परिवहन करते पाया गया. मौके पर ही एसडीओ ने बजरंगी प्रसाद यादव के स्टोन क्रशर व माइंस को सील करते हुए मेन गेट पर ताला लगा कर सील संबंधी नोटिस चिपका दिया था. बता दें कि पूर्व में बजरंगी प्रसाद यादव पर अवैध खनन को लेकर जिले के डीसी रामनिवास यादव ने तीन करोड़ चौबीस लाख का भारी भरकम जुर्माना लगाया है. झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी बजरंगी प्रसाद यादव पर 74 लाख रुपए का पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति जुर्माना लगाया है. जिला प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई से पत्थर माफियाओं में हड़कंप मच गया है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-district-task-force-launched-raid-campaign-against-illegal-mining/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : जिला टास्क फोर्स ने अवैध खनन के खिलाफ चलाया छापेमारी अभियान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही