Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज: अवैध भंडारण में 4 क्रेशरों को ध्वस्त कर संचालकों पर एफआईआर दर्ज

Sahibganj: डीसी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में 17 अप्रैल को समाहरणालय में ज़िला खनन टास्क फ़ोर्स की बैठक हुयी. अवैध खनन पर प्राप्त शिकायतों की जांच, ओवरलोड ट्रकों की जांच के लिए डीटीओ संतोष गर्ग के साथ चर्चा की. अवैध खनन व परिवहन को लेकर खनन टास्क फोर्स छापेमारी की समीक्षा, रात में सघन अभियान चलाने पर चर्चा की. बरहरवा, मिर्जाचौकी व अवैध परिवहन पर रोकथाम के लिए थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया. गंगा किनारे अवैध रूप से पत्थर का स्टॉक व नावों से पत्थर प्रेषित न हो इस पर विचार विमर्श किया गया. बिना डीलर अनुज्ञप्ति सीटीओ के कृषक धारकों को बिजली आपूर्ति न करने, ग्रिड लाइन में पड़ने वाले क्रशर व खदानों की सीटीओ के पूर्व क्षमता का आकलन करने. अवैध खनन में होने वाले विस्फोटों की नियमित जांच की समीक्षा की गई. अस्थायी रूप से संचालित सभी चेक नाका पर जांच करते हुए 15 दिनों में निरीक्षण कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने. बिना त्रिपाल ढके वाहनों से हो रहे खनिज परिवहन की नियमित जांच करने का निर्देश दिया. एनजीटी से दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने. अवैध भंडारण जांच के क्रम में 04 क्रशरों को ध्वस्त करते हुए चार व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई. मंडरो सीओ नरेश चंद्र मुंडा ने भगैय्या चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण कर ट्रकों की जांच के दौरान फर्जी चालान पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी. बैठक में डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार, डीएसपी राजेंद्र दूबे, डीएमओ विभूति कुमार, एसडीपीओ, थाना प्रभारी, बीडीओ, सीओ आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=610038&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : शहर में सुबह से बिजली बाधित, लोग परेशान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही