Search

 
 
 

साहिबगंज : 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में प्राथमिकी दर्ज

 

आरोपी फरार, गिरफ्तिारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

Sahibganj : साहिबगंज जिले की राधानगर थाना पुलिस ने 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में घायल बच्ची की मां के बयान पर 18 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर ली है. आरोपी सिकेन मंडल के खिलाफ कांड संख्या 93/23 में भादवि की धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. आरोपी फरार है. थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. ज्ञात हो कि उधवा प्रखंड के बोतुलू टोला गांव निवासी बच्ची के साथ 17 जुलाई सोमवार को दुष्कर्म की घटना हुई थी. सूचाना मिलते ही थाना प्रभारी राकेश कुमार, महिला पुलिस एसआई वीना कुमार समेत अन्य जवानों ने गांव पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली थी. घटना के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश है. उन्होंने आरोपी को कठोर सजा दिलाने की मांग की है. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-door-to-door-voter-verification-campaign-will-start-in-kasmar-from-21/">बोकारो

: कसमार में 21 से चलेगा घर-घर मतदाता सत्यापन अभियान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही