Search

 
 
 

साहिबगंज : राधानगर के पियारपुर में मारपीट व छेड़खानी मामले में 7 पर एफआईआर

 
Sahibganj : राधानगर थाना में 7 लोगों के ख़िलाफ़ मारपीट और छेड़खानी का एफआईआर दर्ज़ किया गया. मध्य पियारपुर पंचायत अंतर्गत बोल टोली गांव में 1 अगस्त को दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना के बाद राधानगर थाना में सात लोगों के विरुद्ध एक दर्जन धाराओं में मामला दर्ज़ किया गया. पुलिस कर रही जांच रुहुल शेख ने लिखित शिकायत में बताया है कि पुराने शादी विवाद को लेकर गांव के ही अब्दुल शेख, रोहिम शेख, मीना खातून, मकबूल शेख, सखातोन बीबी और दो अन्य लोग लाठी, डंडे से लैस होकर हत्या की नीयत से उस पर हमला बोल दिया. वही बीच बचाव करने आई एक महिला के साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ और मारपीट की गई. मारपीट में रुहूल शेख समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. पीड़ित रूहुल शेख के बयान पर थाना कांड संख्या 167/22 भादवि की धारा 147, 148, 149, 323, 324, 325, 326, 307, 354, 379, 504, 506 के तहत अब्दुल शेख समेत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज़ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-dc-held-a-review-meeting-of-disaster-management-regarding-the-possibility-of-floods/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : डीसी ने की आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही