Search

 
 
 

साहिबगंज : एफसीआई गोदाम चोरीकांड में तीन नामजद व दो अज्ञात पर प्राथमिकी

 
Sahibganj : जिला के उधवा प्रखण्ड राधानगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत लालबथान स्थित एफसीआई गोदाम से चोरी मामले में 16 सितंबर को तीन नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई. जानकारी के अनुसार 15 सितंबर को पांच आरोपित को ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ कर लालबाथन के प्रधान के पास लाया गया. जहां पंचायती कर 1 लाख 40 हजार रुपए लेकर छोड़ दिया गया था. खबर प्रकाशित होने के बाद दूसरे दिन आनन-फानन में एजीएम के द्वारा प्रथामिकी दर्ज करायी गयी. पुलिस के अनुसार प्रभारी सहायक गोदाम प्रबंधक मो.नसीम अख्तर ने राधानगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने शेख राहुल, मो.करीम, मो.इंतेसाम सहित दो अज्ञात लोगों को नामजद आरोपित बनाया है. मामले को लेकर राधानगर पुलिस ने प्रभारी सहायक गोदाम प्रबंधक के बयान पर थाना कांड संख्या 198/22 भादवि की धारा 380, 511 के तहत कांड दर्ज किया है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-meeting-of-panchayat-representatives-and-pds-dealers-held/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : पंचायत प्रतिनिधियों और पीडीएस डीलरो की बैठक आयोजित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही