Search

 
 
 

साहिबगंज : मारपीट मामले चार लोगों पर प्रथामिकी दर्ज

 
Sahibganj : जिला के उधवा प्रखण्ड के राधानगर थाना में 25 अगस्त को चार लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज़ किया गया. पश्चिमी प्राणपुर अंतर्गत सौकातटोला गांव निवासी समरुद्दीन शेख की शिकायत पर साहेबटोला गांव के रबिउल शेख, मोन्टू शेख, मोहबुल शेख और जहांगीर शेख के खिलाफ़ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज़ कराई. क्या है आरोप रविवार 21 अगस्त को शांतिमोड़ में हाईटेंशन तार के चपेट में आने से तीन लोग घायल हो गए थे. 23 अगस्त को दोबारा बिजली बहाल करने के लिए सरकारी बिजली मिस्त्री शांतीमोड़ पहुंचे थे. आक्रोशित लोगों ने बिजली मिस्त्री का विरोध किया. समरुद्दीन शेख का कहना है कि इलाके के कुछ दबंग लोग बिजली मिस्त्री के साथ गाली गलौच कर रहे थे. जिसका उन्होनें विरोध किया. तो लाठी, हसुवा व तलवार से लैस होकर रबिउल शेख, मोन्टू शेख, मोहबुल शेख और जहांगीर शेख ने उनपर हमला बोल दिया. यह">https://lagatar.in/sahibganj-happiness-among-policemen-on-the-decision-of-the-cabinet-expressed-gratitude-to-the-government/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : कैबिनेट के फ़ैसले पर पुलिसकर्मियों में खुशी, सरकार का जताया आभार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही