Search

साहिबगंज : खाना बनाने के दौरान लगी आग, चार घर जले

एक घर में लगी आग से पड़ोस के तीन और घर जले
Sahibganj : उधवा प्रखंड क्षेत्र के दक्षिण पियारपुर पंचायत में खाना बनाने के दौरान आग लगने से चार घर जल गए. इस हादसे में हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान है. जानकारी के अनुसार दक्षिण पियारपुर पंचायत के बड़ा अकुंबन्ना गांव में हारु शेख के घर में खाना बनाने के दौरान निकली चिंगारी ने घर को लपेट में ले लिया और घर में आग लग गई. इसकी चपेट में पड़ोसी जलाल शेख पिता हारु शेख, बोजलुम शेख पिता कुद्दुस शेख सहित हसन शेख पिता कुद्दुस शेख के घर भी जल कर राख हो गए. इस अगलगी में हजारों का नुकसान हुआ है। इस खबर पर मुखिया साहिदुल रहमान, अंचल कर्मचारी मनोज गुप्ता, इकबाल उर्फ बुलेट आदि स्थल पर पहुंचे और प्रशासन से मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=671004&action=edit">यह

भी पढ़ें:  साहिबगंज : नवनिर्मित कर्मचारी आवासों का विधायक लोबिन ने किया उद्घाटन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//