Sahibganj : जिले के बोरियो-बोआरीजोर मुख्य मार्ग पर मोरचा थान के निकट 11 मई को एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई. आग लगने से बाइक जल कर राख हो गई, जबकि बाइक सवार की सूझ-बूझ से उसकी जान बच गई. बाइक सवार भुवनेश्वर हांसदा मेहरमा से बोरियो की ओर जा रहा था. इसी दौरान बाइक के अगले हिस्से में आग लग गई. आग की लपटें निकलते देख भुवनेश्वर हांसदा ने तुरंत बाइक रोक दी तथा उससे उतर कर कुछ दूरी पर जाकर खड़ा हो गया. हीरो कंपनी की बाइक का नंबर जेएच 17 जेड 6620 है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=633750&action=edit">यह
भी पढ़ें : साहिबगंज : 13 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत [wpse_comments_template]
साहिबगंज : चलती बाइक में लगी आग, सूझ-बूझ से सवार की बची जान

Leave a Comment