Search

साहिबगंज : भट्टा टोला में लगी आग, तीन घर जलकर खाक

Sahibganj : जिला के उधवा प्रखंड राधानगर थाना क्षेत्र में दक्षिण सरफराजगंज पंचायत के भट्टा टोला गांव में 02 जून को आग लगने से तीन घरों में रखे सभी सामान जलकर राख हो गए. साहाबुल मोमिन के घर में धान उसाने के दौरान सुबह आग लग गई. शोर सुन ग्रामीण पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए. लेकिन आग की लपटें ने पड़ोस के अबुल मोमिन और नाबुल मोमिन के घर को भी चपेट में ले लिया. जानकारी मिलते ही राधानगर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने अग्निशामक वाहन को मौके पर भेजा. इसके बाद ही आग पर काबू पाया जा सका. घटना में तीनों घर में रखें फर्नीचर, कागजात, अनाज, ज़ेवर, साहाबुल मोमिन के 35 हजार व अबुल मोमिन के 30 हजार नगद आदि जलकर राख हो गए. मुखिया प्रतिनिधि फिटु पाठन ने पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=655833&action=edit">यह

भी पढ़ें:साहिबगंज : खनन में इस्तेमाल हो रहे विस्फोटकों की एसडीओ करें जांच : डीसी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp